Molitics

@moliticsindia

झारखंड पुलिस के आईजी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन नवजीवन-2 के तहत 16 नक्सलियों ने झारखंड पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है, जबकि 8 अन्य नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ में सरेंडर किया है। आईजी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में ₹15 लाख के इनामी एक रीजनल कमेटी सदस्य के अलावा तीन जोनल कमेटी सदस्य, तीन सब-जोनल कमेटी सदस्य और छह एरिया कमेटी सदस्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले 21 मई को 27 नक्सलियों ने सरेंडर किया था, 13 जुलाई को रवींद्र गंझू गिरफ्तार हुआ, इसके चार दिन बाद अजय महतो उर्फ टाइगर की गिरफ्तारी हुई और उसकी पत्नी ने भी आत्मसमर्पण किया। उन्होंने कहा कि शेष बचे नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है । #Jharkhand #JharkhandPolice #OperationNavjeevan2 #Naxalism #AntiNaxalOperation

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch