Molitics

@moliticsindia

आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र और उत्तर आंध्र के यात्रियों के लिए बड़ी खबर! विशाखापट्टनम (पुराने एयरपोर्ट/आईएनएस डेगा) से 17 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि से सभी अनुसूचित कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन्स आधिकारिक तौर पर बंद कर दिए गए हैं। अब इस क्षेत्र का पूरा यात्री परिचालन नए बने 'अल्लूरी सीताराम राजू इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (भोगपुरम) पर शिफ्ट कर दिया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार, सभी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का संचालन और IATA कोड 'VTZ' नए भोगपुरम एयरपोर्ट पर ट्रांसफर हो गया है। जीएमआर (GMR) द्वारा विकसित यह नया और अत्याधुनिक एयरपोर्ट अब पूरे क्षेत्र के प्रमुख एविएशन हब के रूप में काम करेगा। #Visakhapatnam #VizagAirport #BhogapuramAirport #AlluriSitaramaRajuAirport #AndhraPradeshNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch