बिहार के जमुई का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बाइक से जा रहे नाबालिग लड़के-लड़की को 10-12 लोग रोककर लड़की के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में लड़की रोती, हाथ जोड़ती और बचने की कोशिश करती दिखती है, लेकिन आरोपी उसे परेशान करते रहे और वीडियो बनाते रहे। सवाल सिर्फ़ इन आरोपियों पर कार्रवाई का नहीं, बल्कि उस मानसिकता का भी है जो सड़क पर किसी लड़की को रोककर उसके साथ ऐसा व्यवहार करने की हिम्मत देती है। वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की बात हो रही है, लेकिन उस लड़की को मिले मानसिक आघात की भरपाई कैसे होगी? यह घटना कानून-व्यवस्था और समाज की संवेदनशीलता, दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। #Jamuai #bihar #womensafety #biharnews #BiharCrime @Geet_reports
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch