'कांग्रेस का वंदे मातरम पूरा न गाने का फैसला हैरान करने वाला और देशविरोधी है. 1937 में कांग्रेस ने जो फैसला लिया था, उसे पीएम मोदी ने सुधारा है. कांग्रेस ने 1937 में राष्ट्रगीत के दो टुकड़े कर मुस्लिम तुष्टीकरण किया था. उस फैसले से दो-राष्ट्र सिद्धांत को मजबूती मिली और आगे चलकर देश का विभाजन हुआ. कांग्रेस का सिर्फ दो पैरा वंदे मातरम गाने का फैसला तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति है. देश की जनता को कांग्रेस के इस फैसले के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए. BJP इसका जनता के बीच और संसद और विधानसभा में भी जोरदार विरोध करेगी. कांग्रेस ने बंकिम बाबू और उन लाखों शहीदों का अपमान किया है जो वंदे मातरम् का नारा लगाते लगाते आज़ादी के लिए फांसी पर चढ़ गए. कांग्रेस अपनी पार्टी का संकल्प मान रही है और पार्लियामेंट के एक्ट को नकार रही है.' - अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch