दिल्ली के सत्य निकेतन में जर्जर इमारत ढहने से हुए हादसे के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने अपने X (ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट साझा कर देश के ध्वस्त होते बुनियादी ढांचे और बदहाल शहरी व्यवस्था पर कड़े सवाल उठाए हैं। शहरी कुप्रबंधन पर निशाना साधते हुए आशुतोष रांका ने लिखा, "ढहती इमारतें, जर्जर बुनियादी ढाँचा, टूटी सड़कें, प्रदूषित हवा और जाम पड़े सीवर। न तो पर्याप्त फंड है और न ही राजनीतिक या नौकरशाही स्तर पर कोई जवाबदेही। प्रशासनिक विफलता को रेखांकित करते हुए CJP प्रवक्ता ने आगे कहा, "भारत में शहरी प्रशासन पूरी तरह बदहाल हो चुका है। अब समय आ गया है कि हम इस मुद्दे पर बात करना शुरू करें।" #AshutoshRanka #CJP #UrbanGovernance #SatyaNiketan #DelhiNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch