Molitics

@moliticsindia

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयोग (ECI) की निष्पक्षता को लेकर विपक्ष और CJP द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। चिराग पासवान ने स्पष्ट किया कि विपक्ष की बयानबाजी से बेफिक्र रहते हुए चुनाव आयोग को जनविश्वास बनाए रखने के लिए खुद आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा, "अगर चुनाव आयोग के खिलाफ ऐसे सवाल उठ रहे हैं, तो मेरा मानना है कि चुनाव आयोग, खासकर मुख्य चुनाव आयुक्त की भी जिम्मेदारी है कि वह मजबूती से अपना पक्ष रखे। विपक्ष का काम विरोध करना है, लेकिन चुनाव आयोग को जनता का भरोसा बनाए रखना चाहिए। अगर जनता के मन में चुनावी प्रक्रिया को लेकर ही कोई संदेह पैदा होता है, तो यह सही नहीं होगा।" #ChiragPaswan #ElectionCommission #ECI #GyaneshKumar #LJP

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch