लखनऊ यूनिवर्सिटी के नवीन परिसर में कौटिल्य और होमी जहांगीर भाभा छात्रावास के छात्रों ने मेस के खाने की खराब गुणवत्ता को लेकर धरना दिया। छात्रों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद भोजन की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने न्यू कैंपस का गेट नंबर-1 बंद कर गुणवत्तापूर्ण और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने तथा मेस व्यवस्था में सुधार की मांग की। इससे पहले यूनिवर्सिटी के अन्य हॉस्टलों में भी खाने में कीड़े और बाल मिलने की शिकायतों को लेकर प्रदर्शन हो चुके हैं। #LucknowUniversity #Lucknow #UttarPradesh #Student #HostelMess
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch