Molitics

@moliticsindia

संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान कहा कि यह विधेयक छात्रों, युवाओं और देश की परीक्षा प्रणाली के भविष्य से जुड़ा बेहद महत्वपूर्ण कानून है। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसद इस विधेयक पर चर्चा के लिए पूरी तैयारी के साथ आए हैं, लेकिन कांग्रेस और उसके कुछ सहयोगी दल सदन की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं। रिजिजू ने विपक्ष से अपील की कि राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर छात्रों के हित में इस महत्वपूर्ण विधेयक पर चर्चा में भाग लें और परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी व निष्पक्ष बनाने में सहयोग करें। #KirenRijiju #LokSabha #Parliament #MonsoonSession #PublicExaminationsBill

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch