Molitics

@moliticsindia

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फेसबुक वीडियो हटाए जाने के मामले में केंद्र सरकार और आईटी मामलों की संसदीय समिति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (Meta) के खिलाफ अभूतपूर्व कड़ा रुख अपना लिया है। संसदीय समिति ने चेतावनी जारी करते हुए मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग से 3 दिनों के भीतर बिना शर्त माफी मांगने को कहा है। समिति का साफ कहना है कि अगर जुकरबर्ग व्यक्तिगत रूप से माफी नहीं मांगते हैं, तो आईटी एक्ट की धारा 79 के तहत मेटा को मिलने वाली 'सेफ हार्बर' (कानूनी सुरक्षा) वापस ले ली जाएगी और कंपनी के खिलाफ एक पब्लिशर की तरह सीधी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि मेटा ने इस पूरी घटना को एल्गोरिदम और तकनीकी गलती बताकर पहले ही माफी मांगी थी, लेकिन संसदीय समिति ने इसे नाकाफी मानते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री का वीडियो 5 घंटे तक गायब रहना कोई मामूली एरर नहीं बल्कि एक गंभीर सुरक्षा और निष्पक्षता का सवाल है। #PMModi #MarkZuckerberg #Meta #ITMinistry

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch