Molitics

@moliticsindia

अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे और 'राम धन' की कथित चोरी/हेरफेर के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार को सीधे कटघरे में खड़ा कर दिया है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया (X) पर तीखी पंक्तियाँ पोस्ट करते हुए भाजपा पर धर्म के नाम पर लूट मचाने और असली दोषियों को बचाने का गंभीर आरोप लगाया है। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि राम मंदिर के चढ़ावे में बड़ी हस्तियों की साठगांठ है और मामले पर लीपापोती करने के लिए केवल छोटे कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रभु राम का धन चुराने वालों को जनता और भगवान कभी माफ नहीं करेंगे। #AkhileshYadav #SamajwadiParty #RamMandir #Ayodhya

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch