‘चौकीदार चोर है’, टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को बॉम्बे HC से झटका, याचिका खारिज बॉम्बे हाईकोर्ट ने पीएम मोदी से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी की याचिका खारिज कर दी. उन्होंने 2019 में जारी मजिस्ट्रेट कोर्ट के समन को रद्द करने की मांग की थी. हालांकि, कोर्ट ने निचली अदालत में मानहानि की शिकायत पर सुनवाई छह हफ्ते तक टालने का आदेश बढ़ा दिया. इससे राहुल को इस दौरान मजिस्ट्रेट के सामने पेश नहीं होना पड़ेगा. उनके वकील ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल करने के लिए समय मांगा था. दरअसल, राहुल ने 2018 में राजस्थान की एक सभा में राफेल विमान डील पर पीएम को 'चौकीदार चोर है' कहा था. आरोप है कि उन्होंने 24 सितंबर को X पर वीडियो पोस्ट कर मोदी को कमांडर-इन-थीफ यानी चोरों का सरदार कहा था. Rahul Gandhi | PM Narendra Modi | India News | Politics
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch