15 अगस्त पर दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के गायन के दौरान कथित अनादर को लेकर सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की ओडिशा इकाई ने भुवनेश्वर के खारवेल नगर थाने में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। BJYM ओडिशा के अध्यक्ष अभिलाष पांडा की अगुवाई में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत के गायन में बाधा पहुंचाई गई और उसका अपमान किया गया, जो राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। वहीं, कांग्रेस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि राष्ट्रगीत का पूरा गायन हुआ था और मामले पर बेवजह राजनीति की जा रही है। #VandeMataram #OdishaNews #RahulGandhi #SoniaGandhi #MallikarjunKharge
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch