Molitics

@moliticsindia

कोलकाता से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा टल गया। लैंडिंग से ठीक पहले विमान का बायां (Left) इंजन अचानक बंद हो गया, जिसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर आनन-फानन में 'फुल इमरजेंसी' घोषित कर दी गई। पायलट की त्वरित सूझबूझ से विमान को रनवे पर सुरक्षित उतार लिया गया, जिससे उसमें सवार सभी 224 यात्री और क्रू मेंबर्स बाल-बाल बच गए। #IndiGo #FlightEmergency #Kolkata #AviationSafety #Chennai

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch