Molitics

@moliticsindia

ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी (GBU) के छात्र अक्षत त्रिपाठी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने और अन्य छात्रों को प्रेरित करने के आरोप में पुलिस प्रशासन ने ₹5 लाख का 'पीस बॉन्ड' (शांति मुचलका) नोटिस थमा दिया। हालांकि, सोशल मीडिया और छात्र संगठनों के तीखे विरोध के बाद पुलिस को अपना फैसला वापस लेना पड़ा और नोटिस रद्द (कैंसल) कर दिया गया। ग्रेटर नोएडा एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट की ओर से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 130 के तहत यह कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसमें छात्र पर कैंपस का माहौल खराब करने और प्रदर्शन के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए 6 महीने तक शांति बनाए रखने के लिए ₹5 लाख के निजी बॉन्ड की मांग की गई थी। छात्र ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। चौतरफा घिरने के बाद पुलिस प्रशासन ने स्थिति को संभालते हुए नोटिस निरस्त करने की पुष्टि की। #NoidaPolice #JantarMantar #StudentProtest #AkshatTripathi

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch