झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ जारी छात्रों के प्रदर्शन और ABVP के विधानसभा घेराव के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा को "परजीवी" बताते हुए आरोप लगाया कि पार्टी छात्रों के आंदोलन का इस्तेमाल अपनी राजनीति चमकाने के लिए कर रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि छात्रों की बात सीधे छात्रों के साथ ही होगी, और झारखंड के युवा साथियों को हर हाल में न्याय मिलकर रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार युवाओं के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी राजनीतिक दल को इस मुद्दे का फायदा नहीं उठाने दिया जाएगा। #HemantSoren #JharkhandGovernment #StudentProtest #BJP #JharkhandNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch