दिल्ली में 16 साल की छात्रा से चलती स्लीपर बस में कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, छात्रा भारी बारिश और अंधेरे में गलती से ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर उतर गई थी। नोएडा जाने के लिए वह एक खाली स्लीपर बस में बैठी, जहां ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप ने उसे बैठाया। आरोप है कि दोनों ने चलती बस में उसके साथ रेप किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। करीब 47 किमी बाद उसे कश्मीरी गेट के पास उतार दिया गया। पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। (वीडियो AI से बनी हुई है।) #DelhiNews #DelhiCrime #CrimeNews #WomenSafety
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch