Molitics

@moliticsindia

नेपाल की विनाशकारी बाढ़ से बचकर लौटे 21 तमिलनाडु के तीर्थयात्रियों से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर। उन्होंने यात्रियों के भयावह अनुभव सुने और नेपाली सेना व सरकार को रेस्क्यू के लिए धन्यवाद दिया। भारत लौटने में मदद के लिए काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास की भी सराहना की। ये तीर्थयात्री कैलाश मानसरोवर यात्रा पर नेपाल गए थे और बाढ़ के बीच फंस गए थे। जयशंकर ने बताया कि भारत अब भी नेपाल में फंसे अन्य भारतीय नागरिकों से संपर्क और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रयास कर रहा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, 21 भारतीय सुरक्षित दिल्ली लौट आए हैं, जबकि करीब 320 भारतीयों से अभी संपर्क नहीं हो पाया है। #SJaishankar #NepalFloods #RescueOperation #IndianEmbassy #NepalArmy

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch