Molitics

@moliticsindia

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हरिद्वार में एक कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शनों और सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में बच्चे शिक्षकों, बिजली, पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी की शिकायत कर रहे हैं, वहीं परीक्षा में नकल और पेपर लीक जैसी घटनाएं भी सामने आती हैं। रामदेव ने सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए सरकारों से व्यवस्था सुधारने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर घपलों और भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगी, तो युवाओं के आंदोलन और तेज हो सकते हैं। #BabaRamdev #StudentProtest #PaperLeak #ExamScam #RecruitmentScam

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch