AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर वोटों की चोरी कर चुनाव जीतने का आरोप लगाया। उन्होंने Chief Election Commissioner (CEC) ज्ञानेश कुमार को इसका “सरगना” बताते हुए उनकी गिरफ्तारी और राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की। केजरीवाल का हमला Indian Express की उस रिपोर्ट के बाद आया है, जिसमें चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी द्वारा 10 महीनों में चुनाव आयोग के फैसलों पर 14 बार आपत्तियां दर्ज करने की बात सामने आई है। रिपोर्ट में Form 6 में बदलाव, वोटर डेटा के केंद्रीकरण और मतदाता सूची से जुड़े फैसलों पर आपत्तियों का उल्लेख है। #ArvindKejriwal #GyaneshKumar #ElectionCommission #AAP #VoteChori
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch