Molitics

@moliticsindia

बिहार के जमुई में छात्रा और उसके साथी से हुई बदसलूकी और उत्पीड़न के मामले पर 'इंडिया टुडे' (India Today) को इंटरव्यू देते हुए राज्य सरकार में मंत्री श्रेयसी सिंह ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रेयसी सिंह ने कहा कि "मोरल पुलिसिंग सभ्य तरीके से भी की जा सकती है, लेकिन जिस तरह लड़के और लड़की के साथ दुर्व्यवहार हुआ, वह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।" उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कदम उठाए जा रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके। #ShreyasiSingh #Jamui #IndiaToday #BiharNews #BiharPolice

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch