सरकारी शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक बड़ा और तीखा सुझाव सामने रखा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग से जुड़े सभी लोगों चाहे वे मंत्री हों, अधिकारी हों, प्रिंसिपल हों या शिक्षक उन सभी को अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में कराना चाहिए। अगर ऐसा होता है, तो देश के सरकारी स्कूलों की हालत में जादुई तरीके से और बेहद तेजी से सुधार देखने को मिलेगा। अभिजीत दीपके ने सवाल उठाते हुए पूछा कि जब शिक्षा व्यवस्था को संभालने वाले खुद अपने बच्चों को निजी (प्राइवेट) स्कूलों में पढ़ाते हैं, तो क्या इसका मतलब यह है कि उन्हें अपने ही बनाए सिस्टम और काम पर भरोसा नहीं है? #EducationSystem #GovernmentSchools #EducationReform #AbhijitDipke #CJP
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch