राजस्थान के उदयपुर में कार से जा रही लड़कियों का पीछा करने और अश्लील हरकतें करने का आरोप दो युवकों पर लगा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों युवक लड़कियों की कार का पीछा करते और अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे हैं। लड़कियों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों युवकों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। #Udaipur #Rajasthan #WomenSafety #CrimeNews #UdaipurNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch