पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना (बीजपुर/हलीशहर) इलाके में उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले को प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया। टीएमसी के एक मृतक कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने जा रहीं ममता बनर्जी की कार पर अचानक पथराव, कीचड़ और जूते फेंके गए। घटना के दौरान उग्र भीड़ ने ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और 'चोर-चोर' के नारे लगाए। अचानक हुए इस हमले के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। ममता बनर्जी ने इस घटना को एक सोची-समझी साजिश करार देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। #MamataBanerjee #bjp #WestBengalNews #TMC
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch