Molitics

@moliticsindia

वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने 29वें D.S. Borker Memorial Lecture में न्यायपालिका में महिला जजों के सामने आने वाली समस्याओं पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अपने अनुभव में उन्होंने कई महिला जजों का प्रतिनिधित्व किया है, जो पुरुष जजों द्वारा कथित यौन उत्पीड़न की शिकायतें लेकर उनके पास आईं।जयसिंह ने अपनी किताब का हवाला देते हुए यौन उत्पीड़न को “भारतीय न्यायपालिका का गंदा राज़” बताया और कहा कि इस विषय पर खुलकर बात करने से लोग बचते हैं। उन्होंने न्यायपालिका की पदानुक्रम वाली व्यवस्था और कथित सामंती कार्यसंस्कृति को भी चिंता का विषय बताया। #IndianJudiciary #WorkplaceSafety #GenderJustice #Judiciary #JusticeSystem

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch