Molitics

@moliticsindia

बिहार के जमुई में छात्रा के साथ हुई बर्बरता और उत्पीड़न की घटना पर राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर करारा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में पूरी तरह अराजक स्थिति बन चुकी है और अब कोई भी महिला या छात्रा सुरक्षित नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण का दावा करने वाले अब मौन धारण किए हुए हैं और एनडीए शासन में महिलाओं, दलितों व गरीबों पर अत्याचारों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। उन्होंने आगे कहा कि "विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 41 हजार करोड़ रुपये बंटवाकर और नौसिखिए हाथों में बिहार की बागडोर देकर भाजपा के शीर्ष नेता राज्य से किस बात का बदला ले रहे हैं?" तेजस्वी ने इस पूरी स्थिति के लिए प्रधानमंत्री को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। #TejashwiYadav #RJD #BiharPolitics #JamuiIncident #WomenSafety

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch