ग्रेटर नोएडा: तेज़ रफ़्तार कार ने युवक को मारी टक्कर, आरोपी धराया ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हिट एंड रन का मामला सामने आया है. एक युवक को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी. घटना का वीडियो भी सामने आया है. मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र के मूर्ति चौक पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. कार ने सड़क पर जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी. कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही युवक हवा में उछल गया और दूर जाकर गिरा. हादसे में युवक के दोनों पैरों, हाथों, घुटनों और रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है. घटना के बाद घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार कार युवक को टक्कर मारती हुई दिखाई दे रही है. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch