Molitics

@moliticsindia

राजस्थान की राजधानी जयपुर के श्री सत्य साई पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित AIAPGET (ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा) के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई। 22 अगस्त को कंप्यूटर आधारित परीक्षा के दौरान अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई और पावर बैकअप न होने की वजह से कई कंप्यूटर बंद हो गए, जिससे 49 अभ्यर्थी अपनी परीक्षा पूरी नहीं कर सके। अव्यवस्था से भड़के छात्रों ने केंद्र के बाहर जोरदार विरोध जताया और परीक्षा के दौरान गड़बड़ी का आरोप भी लगाया। घटना पर कड़ा एक्शन लेते हुए NTA ने परीक्षा संचालन एजेंसी (Eduquity) को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया और कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसके साथ ही प्रभावित 49 अभ्यर्थियों का नुकसान न हो, इसके लिए 1 सितंबर 2026 को राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर वुमेन में फिर से परीक्षा आयोजित कराने का फैसला लिया गया है। #Jaipur #AIAPGET #NTA #PowerOutage #ReExam #EducationNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch