उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का युवाओं को नौकरी के बजाय सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट चुनने की सलाह देने वाला बयान चर्चा में आ गया है। लखनऊ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने युवाओं से कहा "ई-रिक्शा ले लो, खूब चलाओ और खूब पैसा बनाओ। नौकरी के चक्कर में मत पड़ो।" डिप्टी सीएम ने ई-रिक्शा चलाने के फायदे बताते हुए कहा कि दूसरों की नौकरी में परिवार को वक्त नहीं मिलता, जबकि ई-रिक्शा 4 घंटे चलाकर दोपहर में बच्चों के साथ समय बिताया जा सकता है। बेरोजगारी और भर्तियों के मुद्दे पर पहले से घिरी सरकार के मंत्री के इस सुझाव पर बहस छिड़ गई है। #ERickshaw #EmploymentInUP #UPNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch