Molitics

@moliticsindia

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए ‘वॉशिंग मशीन’ और ‘क्रशिंग मशीन’ वाला तंज कसा है। अरूप चक्रवर्ती के खिलाफ लोकपाल में दर्ज मामला खारिज होने के बाद अभिषेक बनर्जी ने X पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘न्यू इंडिया’ के ‘महान मशीन युग’ में आपका स्वागत है। उन्होंने कहा कि BJP में शामिल होने पर ‘वॉशिंग मशीन’ इंतजार करती है, जबकि अपने रुख पर कायम रहने वालों के लिए ‘क्रशिंग मशीन’ चल पड़ती है। दरअसल, अरूप चक्रवर्ती TMC से अलग होकर एक बागी गुट में शामिल हुए थे। उनके खिलाफ लगाए गए छह आरोपों की CBI की प्रारंभिक जांच में पुष्टि नहीं हुई थी। इसके बाद लोकपाल ने मामले को खारिज कर दिया। इसी घटनाक्रम को लेकर अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी पर यह राजनीतिक हमला किया है। #AbhishekBanerjee #TMC #BJP #PoliticalNews #WestBengal

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch