मध्य प्रदेश में 5-Day Work Week समेत लंबित मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने एक दिन की देशव्यापी हड़ताल की। मध्य प्रदेश में करीब 7,000 बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज प्रभावित रहा। बैंक कर्मचारी शनिवार-रविवार की छुट्टी के साथ 5-Day Work Week लागू करने और अन्य लंबित मांगों के समाधान की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे कर्मचारियों का Work-Life Balance बेहतर होगा।कर्मचारी संगठनों के मुताबिक, हड़ताल से करीब ₹5,500 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। कई जगह कैश जमा-निकासी, चेक क्लियरेंस और काउंटर सेवाओं पर असर पड़ा। #BankStrike #MadhyaPradesh #BankingServices #MPNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch