Molitics

@moliticsindia

दिल्ली में संसद के अंदर जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष को खुली बहस की चुनौती दी। शाह ने कहा कि विपक्ष दोपहर 2 बजे तक स्पीकर को पत्र सौंपे, जिसके बाद 3 बजे से चर्चा शुरू की जा सकती है। उन्होंने कहा कि वे चर्चा को अगले दिन 3 बजे तक जारी रखने, जरूरत पड़ने पर देर रात तक सदन में बैठने और स्पीकर की अनुमति मिलने पर प्रश्नकाल स्थगित करने के लिए भी तैयार हैं। अमित शाह ने कहा कि संसद में गंभीर मुद्दों पर तय नियमों और प्रक्रियाओं के तहत विस्तृत चर्चा होती है। उन्होंने विपक्ष से कहा कि वह केवल बयान की मांग करने के बजाय चर्चा में शामिल हो और अपने सभी सवाल सदन में रखे। शाह ने भरोसा दिलाया कि वे हर मुद्दे पर जवाब देंगे, ताकि देश की जनता के सामने पूरी सच्चाई स्पष्ट हो सके। अब गेंद विपक्ष के पाले में है-क्या विपक्ष चर्चा के लिए तैयार होगा या संसद में हंगामा जारी रहेगा? #AmitShah #HomeMinister #Parliament #ParliamentSession #Opposition

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch