Molitics

@moliticsindia

लखनऊ में ‘पंचायत आजतक उत्तर प्रदेश’ कार्यक्रम में गोरखपुर से BJP सांसद रवि किशन से यूपी में ब्राह्मण समाज की नाराजगी को लेकर सवाल पूछा गया। जवाब में उन्होंने कहा कि “ब्राह्मण कहीं नहीं जाएगा” और दावा किया कि ब्राह्मण को पता है कि उसका सनातन, परिवार, देश, प्रदेश और गांव सुरक्षित है। रवि किशन ने कहा कि ब्राह्मण राजनीति और चुनाव को समझता है और किसी लालच या लॉलीपॉप में नहीं आएगा। उन्होंने विरोधियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे किसी भ्रम में न रहें, “ब्राह्मण कहीं नहीं जा रहा है।” #RaviKishan #Brahmin #UttarPradesh #UPPolitics

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch