Molitics

@moliticsindia

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य की प्रतियोगी परीक्षाओं और अभ्यर्थियों के हित में कई बड़े फैसलों का ऐलान किया है। अब शिक्षक बहाली (TRE-4) परीक्षा एकल चरण (Single Phase) में ही आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही परीक्षाओं में पारदर्शिता और ज़रूरी बदलाव लाने के लिए राज्य सरकार ने ‘परीक्षा सुधार विशेषज्ञ समिति’ का गठन किया है, जिसने 9 अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए हैं। छात्रों की समस्याओं, शिकायतों और प्रशासनिक अड़चनों के त्वरित समाधान के लिए सरकार ने ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ और ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से अभ्यर्थियों की समस्याओं का समाधान 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं में सुधार और छात्र सहायता प्रणाली से जुड़े इन बड़े फैसलों पर आपकी क्या राय है? कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया जरूर साझा करें! #BiharNews #SamratChoudhary #TRE4 #BiharTeacher #ExamReform

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch