साउथ दिल्ली के सत्य निकेतन में एक पांच मंजिला इमारत के ढहने से कई लोग मलबे में दब गए। दो लोगों की मौत की खबर है जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। अभी तक 8 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। घायलों में से 3 को एम्स ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। घटनास्थल पर रेस्क्यू का काम जारी है। बताया जा रहा है कि जो बिल्डिंग गिरी उसमें छात्रों का पीजी भी चलता था। आज रविवार को छुट्टी होने के चलते अधिकांश बच्चे पीजी में ही थे। #delhiuniversity #southcampus #delhi #rekhagupta @Geet_reports
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch