बिहार के समस्तीपुर में शराब से भरी कार पलटने के बाद शराब लूटने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के NH-28 पर हुई। बारिश के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार जब्त कर करीब 90 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर लोगों की पहचान कर रही है। #Samastipur #Bihar #Liquor #ViralVideo #BiharNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch