आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश में लागू E20 पेट्रोल नीति (20% एथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल) को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। केजरीवाल ने इसे एक 'बड़ा घोटाला' करार देते हुए सवाल उठाया कि उपभोक्ताओं और ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों की कड़ी आलोचना और चिंताओं के बावजूद केंद्र सरकार भारत में जबरन E20 लागू करने के लिए इतनी बेताब क्यों है। 'आप' प्रमुख का आरोप है कि बिना किसी ठोस वैज्ञानिक अध्ययन और वाहनों की अनुकूलता की जांच किए इसे लागू किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से E20 से जुड़ी रिसर्च रिपोर्ट सार्वजनिक करने और पेट्रोल पंपों पर सामान्य पेट्रोल का विकल्प भी उपलब्ध कराने की मांग की है। #ArvindKejriwal #E20Petrol #EthanolBlending #AAP #FuelPolicy
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch