संसद सत्र के दौरान विपक्ष और सरकार के बीच तीखी झड़प के बीच कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर सीधा हमला बोला है। कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि देश भर में छात्रों पर हो रही कथित पुलिस बर्बरता और दमनकारी कार्रवाई के गंभीर मुद्दे पर देश के दोनों शीर्ष नेता संसद की कार्यवाही से गायब क्यों हैं? कांग्रेस का कहना है कि युवा और छात्र सड़कों पर लाठियां खा रहे हैं और देश इस अन्याय का हिसाब मांग रहा है। पार्टी ने मांग की है कि केंद्र सरकार को इस संवेदनशील मुद्दे पर आगे आकर संसद के पटल पर देश को जवाब देना होगा। #Congress #PMModi #AmitShah #ParliamentSession #cjp
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch