झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करते-करते उनकी उम्र बीत रही है, लेकिन सरकार समय पर रिक्तियां नहीं निकाल रही। छात्रों का आरोप है कि जब रिक्तियां आती भी हैं, तब कथित पेपर लीक, भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं और नौकरी बेचने के आरोपों जैसे विवाद सामने आ जाते हैं, जिससे ईमानदारी से तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित होता है। प्रदर्शनकारी समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया, निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और योग्य अभ्यर्थियों को निष्पक्ष अवसर सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं। Video- @Nivedita_Shan पूरी वीडियो देखिए Molitics के यूट्यूब चैनल पर लिंक - #Jharkhand #JharkhandStudents #StudentProtest #PaperLeak #RecruitmentScam
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch