Molitics

@moliticsindia

तेलंगाना में गणेश विसर्जन उत्सव के दौरान अलग-अलग हादसों में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में सब-इंस्पेक्टर के. वेंकन्ना भी शामिल हैं, जो हैदराबाद में गणेश विसर्जन की ड्यूटी पर तैनात थे। उन्हें एक अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। DGP सीवी आनंद के मुताबिक, पाटनचेरु में 6 लोगों की मौत हुई, जबकि अन्य मौतें अलग-अलग घटनाओं में हुईं। कुछ मामलों में डूबने, करंट लगने और हार्ट अटैक जैसी घटनाएं भी सामने आईं। #Telangana #GaneshVisarjan #Hyderabad #GaneshChaturthi #IndiaNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch