ग्रेटर नोएडा के GL बजाज कॉलेज के MBA छात्रों ने कैंपस के बाहर प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि उन्होंने ग्रेटर नोएडा में दाखिले के लिए करीब ₹80 हजार फीस जमा की, महीनों तक दस्तावेज और दूसरी औपचारिकताएं पूरी कीं, लेकिन अब उन्हें मथुरा कैंपस से जोड़ा जा रहा है। छात्रों का कहना है कि मथुरा भेजे जाने की जानकारी और सहमति पहले नहीं ली गई, जबकि सितंबर में कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं और दूसरे कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया भी आगे बढ़ चुकी है। ऐसे में उन्हें अपना शैक्षणिक वर्ष प्रभावित होने की चिंता है। कॉलेज प्रशासन छात्रों से बातचीत कर रहा है। #GLBajaj #GreaterNoida #StudentProtest #MBAStudents #UttarPradesh
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch