JNU छात्रसंघ (JNUSU) की अध्यक्ष अदिति मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए कही कि जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर जाने वाले JNUSU प्रतिनिधिमंडल को रास्ते में रोक दिया गया। प्रतिनिधिमंडल विश्वविद्यालय के छात्रों से मुलाकात कर उनकी स्थिति जानने और जारी विवाद के बीच एकजुटता व्यक्त करने जा रहा था। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश के खिलाफ छात्र कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के विधायक और सांसदों के प्रतिनिधिमंडल भी विश्वविद्यालय पहुंच चुके हैं और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोकने की मांग कर चुके हैं।JNUSU प्रतिनिधिमंडल को किस कानूनी या प्रशासनिक आधार पर रोका गया, इस पर संबंधित प्रशासन या पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। #JNUSU #AditiMishra #JauharUniversity #Rampur #StudentProtest #StudentPolitics
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch