Molitics

@moliticsindia

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दलित नेताओं के साथ कथित भेदभाव को लेकर BJP-RSS पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने राजस्थान के कांग्रेस नेता टीकाराम जूली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से जुड़े मंदिर/शुद्धिकरण के मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि दलितों की सफलता के साथ उन पर हमले बढ़ते हैं। हाल ही में हल्द्वानी के रामलीला मैदान में खड़गे की सभा के बाद कथित ‘शुद्धिकरण’ को लेकर भी विवाद हुआ। कांग्रेस ने इसे जातिगत भेदभाव बताया, जबकि BJP ने इस मामले में अपनी संलिप्तता से इनकार करते हुए जांच की बात कही है। #RahulGandhi #DalitRights #CasteDiscrimination #IndianPolitics

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch