Molitics

@moliticsindia

राजस्थान के एक सरकारी स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसने स्कूल प्रशासन और पेयजल व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस वाटर कूलर से छात्र पीने का पानी लेते हैं, उसकी हालत बेहद दयनीय है। वाटर कूलर के अंदर अत्यधिक गंदगी और कीड़े-मकोड़े तैरते नजर आ रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच जहां बच्चे प्यास बुझाने के लिए वाटर कूलर का सहारा लेते हैं, वहीं इस तरह का दूषित और कीड़े-युक्त पानी बच्चों के स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। #GovernmentSchools #EducationSystem #WaterCooler #BasicFacilities #SchoolAmenities

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch