UP: पेपर लीक, भर्ती में देरी और बेरोजगारी से परेशान यूपी के युवा अब जस्टिस मोर्चा के तहत संगठित हो रहे हैं. उनकी मांग है कि सभी खाली पद भरे जाएं, हर साल भर्ती कैलेंडर जारी हो और भर्ती एक साल में पूरी हो. 12 अगस्त से जनसंपर्क अभियान और 20 अगस्त से चौरी-चौरा से लखनऊ तक साइकिल यात्रा शुरू होगी, जो 75 जिलों और 800 से ज्यादा संस्थानों से होकर गुजरेगी. यूपी के युवा खैरात नहीं, परीक्षा, नौकरी, पारदर्शिता और अपने भविष्य का अधिकार मांग रहे हैं.
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch