झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्रों ने रांची में उग्र प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर जब सैकड़ों छात्र विधानसभा घेराव के लिए बढ़े, तो पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच तीखी झड़प देखने को मिली। स्थिति को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई ABVP कार्यकर्ताओं और छात्र नेताओं को हिरासत में ले लिया। #ABVP #VidhanSabhaMarch #StudentProtest #Ranchi
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch