बीजेपी नेता दिलीप घोष ने कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर राजनीतिक मुद्दों से भागने का आरोप लगाते हुए जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी केवल दिल्ली में प्रदर्शनों में शामिल होकर राजनीति करते हैं, लेकिन असल मुद्दों का सामना करने के लिए झारखंड जैसे राज्यों में जाने की हिम्मत नहीं दिखाते। दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सामने आकर अपनी बात रखने के बजाय पीछे से लोगों को भड़काने और मौका मिलते ही किनारा कर लेने का काम करते हैं। #DilipGhosh #RahulGandhi #Congress #JharkhandPolitics
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch