2016 में पैलेट गन का शिकार होकर अपनी आंखों की रोशनी गंवाने वाली शोपियां की इंशा मुश्ताक के पुनर्वास को लेकर जम्मू-कश्मीर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार ने इंशा की अधूरी पड़ी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप को चालू करने के लिए ₹41.16 लाख की शेष राशि जारी करने की मंजूरी दे दी है। साल 2016 में हिजबुल कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान अपनी दृष्टि खोने वाली इंशा को 2018 में एलपीजी एजेंसी देने का ऐलान हुआ था, लेकिन फंड न मिलने से मामला अटका पड़ा था। #InshaMushtaq #OmarAbdullah #india #PelletGunVictim #KashmirNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch