Assam Flood, 75 मौतें, 7 लाख से ज़्यादा लोग विस्थापित, 600 से ज़्यादा गांव डूबे, अनगिनत मवेशी बहे...लोग जीने मात्र को गनीमत मान रहे हैं. हर साल असम के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में बाढ़ आती है. लोग मरते हैं. बमुश्किल जीते हैं. इधर उधर रहकर मुश्किल से गुज़ारा करते हैं. जो मिल जाता है, खा लेते हैं. पानी पीकर सो जाते हैं. सरकार के दावों और वादों का इंतज़ार करते हैं और चुपचाप प्रकृति की चोट सह जाते हैं. मगर 'पानी से घिरे हुए लोग...हर क़ीमत पर अपनी चिलम के छेद में कहीं न कहीं बचा रखते हैं, थोड़ी-सी आग, ताकि उनके होने के ख़बर, पानी के पार तक पहुँचती रहे, फिर उस मद्धिम रोशनी में...पानी की आँखों में, आँखें डाले हुए, वे रात-भर खड़े रहते हैं, पानी के सामने,पानी की तरफ़...पानी के ख़िलाफ़' सुनिए केदारनाथ सिंह की कविता... @Raunak_194 | Assam Floods | Assam News | North East India | India News
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch