Molitics

@moliticsindia

बिलबोर्ड हटाने को लेकर हुए विवाद में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को पुलिस का नोटिस। मामला 27 अगस्त को कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित उनके दफ्तर से कथित अवैध बिलबोर्ड हटाने पहुंची KMC और पुलिस टीम के साथ हुए विवाद से जुड़ा है। पुलिस का आरोप है कि कार्रवाई के दौरान सरकारी काम में बाधा डाली गई और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की हुई। इस मामले में कई FIR दर्ज हुई हैं और गिरफ्तारियां भी हुई हैं। अब पुलिस ने अभिषेक बनर्जी को 1 सितंबर को पूछताछ के लिए पेश होने का नोटिस दिया है। TMC ने कार्रवाई को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है। #AbhishekBanerjee #TMC #Kolkata #KolkataPolice #WestBengalPolitics

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch