Molitics

@moliticsindia

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने आधिकारिक X पर खुद को "मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री" बताते हुए एक फर्जी त्यागपत्र (mock resignation letter) शेयर किया है। इस व्यंग्यात्मक पत्र के ज़रिए उन्होंने मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में कथित तौर पर दूषित पानी और संक्रमण से हुई 30 से ज़्यादा आदिवासी (बैगा व गोंड) बच्चों की मौतों और सागर जिले की अवैध शराब त्रासदी को लेकर राज्य सरकार की प्रशासनिक विफलता और स्वास्थ्य व्यवस्था पर ज़ोरदार हमला बोला है। दीपके ने पत्र में लिखा कि "एक मुख्यमंत्री के रूप में, मैं बच्चों को समय पर बुनियादी इलाज और मदद न दे पाने की नाकामी की जिम्मेदारी लेता हूँ"। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि "हर घर नल योजना" के दावों के बावजूद बालाघाट के आदिवासी परिवार आज भी नदी का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवारों को मात्र 2 लाख रुपये मुआवजा देने की असंवेदनशीलता और 50 बेड वाले अस्पताल में 400 से ज़्यादा बच्चों के इलाज की बदहाली पर सवाल उठाते हुए नैतिक आधार पर इस्तीफे का नाटक रचा है। #AbhijitDipke #MadhyaPradesh #BalaghatTragedy #HealthCareFailure #CJP

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch